1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पास्ट को भुलाकर ऐश्वर्या, करिश्मा और अभिषेक ने साथ में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

पास्ट को भुलाकर ऐश्वर्या, करिश्मा और अभिषेक ने साथ में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 11, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 11:56 pm IST

Isha Ambani Sangeet: ईशा अंबानी के संगीत समारोह में ऐश्वर्या ने करिश्मा के साथ डांस किया, अभिषेक बच्चन भी वहां मौजूद थे।

ऐश-अभिषेक- India TV Hindi
ऐश-अभिषेक

Isha Ambani Sangeet: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होने जा रही है। ईशा की शादी आनंद पीरामल से हो रही है। शादी से पहले दोनों की शादी के फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं। संगीत सेरेमनी के लिए मुकेश अंबानी ने उदयपुर के 5 स्टार होटल उदय विलास को 5 दिन के लिए बुक किया है। शादी तो मुंबई में ईशा के घर एटीलिया से ही होगी। लेकिन शादी के पहले का जश्न उदयपुर में चल रहा है। प्री वेडिंग बैश में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का बोलबाला रहा।

इस मौके पर शाहरुख, सलमान और आमिर जैसे खान भी मौजूद रहे। रविवार को बेयॉन्से ने भी इस संगीत समारोह में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के गानों पर ठुमके लगाए। सितारों ने बढ़चढ़कर इस संगीत समारोह में हिस्सा लिया। संगीत के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। इस बीच एक बेहद इंट्रेस्टिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या, अभिषेक और करिश्मा कपूर साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों सितारे ‘दिल चोरी’ गाने पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या, करिश्मा का हाथ पकड़कर उन्हें डांस कराती नजर आईं। लग रहा है दोनों के बीच के गिले शिकवे मिट चुके हैं।

बता दें, कभी अभिषेक और करिश्मा की सगाई हुई थी, लेकिन बाद में यह सगाई टूट गई। जिसके बाद दोनों परिवार के बीच का रिश्ता खत्म हो गया। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों कई मौकों पर करिश्मा को इग्नोर करते नजर आए। हालांकि करिश्मा और अभिषेक की बहन श्वेता अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। अब तो लग रहा है कि ऐश और अभिषेक से भी करिश्मा के रिश्ते अच्छे हो गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

रोमांटिक डांस के दौरान आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को किया किस, शर्मा गईं दुल्हन, देखिए वीडियो

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

ईशा अंबानी ने करण जौहर के साथ बोले चूड़ियां पर किया डांस

ईशा अंबानी के संगीत में परफॉर्म करने के लिए बेयॉन्से ने ली है 15 करोड़ की फीस

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन