1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी की शादी में अकेली पहुंची गौरी खान और आलिया भट्ट, देखिए तस्वीरें

ईशा अंबानी की शादी में अकेली पहुंची गौरी खान और आलिया भट्ट, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 12, 2018 08:09 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 01:34 pm IST

आलिया भट्ट नीले और सफेद लहंगे में नजर आईं, वहीं गौरी खान ने रेड साड़ी पहनी थी।

ईशा की शादी- India TV Hindi
ईशा की शादी

मुंबई: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल संग हो गई। शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति, बिजनेस वर्ल्ड के कई लोग शामिल हुए। आलिया भट्ट और गौरी खान भी इस शादी में पहुंची थीं। खास बात यह है कि इस पार्टी में गौरी खान और आलिया भट्ट दोनों ही अकेली नजर आईं। गौरी के साथ उनके बच्चे या फिर उनके सुपरस्टार पति शाहरुख खान नजर नहीं आएं।

आलिया भट्ट वाइट और ब्लू लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो भी इस पार्टी में अकेली पहुंची थीं। उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नजर नहीं आएं। बता दें, रणबीर न्यूयॉर्क में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ हैं। जिनका इस वक्त इलाज चल रहा है।

ईशा और आनंद की शादी में कई मेहमान शामिल हुए। बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स जगत और पॉलिटकल जगत के भी कई बड़े नाम इस शादी में शामिल होने पहुंचे।

शादी के बाद आनंद और ईशा इस घर में रहेंगे। यह घर आनंद के माता-पिता ने अपने बेटे और बहू को दिया है। मुंबई के वर्ली में स्थित ये बंगला 452 करोड़ का है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन