1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 'गोलमाल अगेन' का ये वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Video: 'गोलमाल अगेन' का ये वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

'गोलमाल' सीरीज की फिल्मों का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब तक गोलमाल सीरीज की तीन फिल्में आ चुकी हैं और तीनों ने हमारा खूब मनोरंजन किया है।

golmal- India TV Hindi
golmal

मुंबई: 'गोलमाल' सीरीज की फिल्मों का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब तक गोलमाल सीरीज की तीन फिल्में आ चुकी हैं और तीनों ने हमारा खूब मनोरंजन किया है।

अब इस फिल्म का चौथा पार्ट आ रहा है, नाम है ‘गोलमान अगेन’। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, नील नितिन मुकेश, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर जैसे एक से बढ़कर एक सितारे हैं। जब ये स्टारकास्ट एकसाथ बड़े परदे पर दिखेंगे तो क्या क्या कमाल होगा ये तो सबको पता है।

ये कास्ट ऑन कैमरा तो कमाल बाद में करेगी लेकिन ऑफ-कैमरा भी गोलमाल कर रही है। जी हां, रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन का ऑफ-कैमरा वीडियो सामने आया है। जिसमें परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, जॉनी लीवर समेत फिल्म की सारी कास्ट हंस-हंसकर पागल हो रही है। ये खुद तो हंस-हंस के गिर ही रहे हैं आप ये वीडियो देखेंगे तो खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे।

यहां देखें वीडियो:

रोहित और अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी यह फ़िल्म इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगी। 

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News