1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shocking: संजय दत्त की भाभी के साथ रह रहा है प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड

Shocking: संजय दत्त की भाभी के साथ रह रहा है प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड

 Published : Apr 05, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 02:43 pm IST

प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर एक बड़ा आरोप लग रहा है। खबर है कि राहुल की वजह से संजय दत्त के कजिन और उनकी पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई है।

sanjay bhabhi- India TV Hindi
sanjay bhabhi

मुंबई: प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। राहुल पर एक बड़ा आरोप लग रहा है। खबर है कि राहुल की वजह से संजय दत्त के कजिन और उनकी पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई है।

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक संजय दत्त के कजिन निमाई बाली की शादी में राहुल राज की वजह से तनाव शुरू हो गया है। राहुल निमाई की पत्नी साहिला चड्ढा के दोस्त हैं और प्रत्यूषा की मौत के बाद से वह उनके साथ उनके ही घर में रहते थे। पहले तो निमाई को राहुल के रहने से आपत्ति नहीं थी लेकिन जब राहुल की सच्चाई निमाई बाली को पता चली तो उन्होंने राहुल से घर छोड़कर जाने को कहा।

कहा जा रहा है कि निमाई के इस फैसले से उनकी पत्नी भड़क गईं, और उन्होंने उल्टा अपने ही पति पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद निमाई ने आराम नगर में अपना घर छोड़कर गोरेगांव शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन उनकी पत्नी साहिला चड्ढा अभी भी अपनी बेटी और राहुल राज सिंह के साथ उसी घर में रह रही हैं।  

निमाई कहा कहना है कि वो अपनी पत्नी और बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

निमाई डीडी नेशनल पर आने वाले सीरियल ‘चंद्रकांता’ में सूर्या का किरदार निभाते थे। जय हनुमान में निमाई पवन देव और बाली का किरदार भी निभा चुके हैं।

​इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन