1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: प्रत्युषा का आखिरी कॉल कहा "मैं बिकने के लिए नहीं आई थी"

VIDEO: प्रत्युषा का आखिरी कॉल कहा "मैं बिकने के लिए नहीं आई थी"

 Published : Nov 04, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Nov 04, 2016 08:00 pm IST

आत्महत्या से पहले प्रत्युषा और उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के बीच हुई बातचीत सामने आई है। इस ओडियो में प्रत्युषा काफी गुस्से में राहुल से बात कर रही हैं।

pratyusha- India TV Hindi
pratyusha

नई दिल्ली: टेलीविजन की दिवंगत अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी को 'बालिका वधू' से पहचान हासिल हुई। लेकिन उनकी खुदकुशी की गुत्थी अब भी सुलझी नहीं है। हाल ही में इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पहले प्रत्युषा और राहुल के बीच हुई बातचीत सामने आई है। इस ऑडियो में प्रत्युषा काफी गुस्से में राहुल से बात कर रही हैं। इस बातचीत के आधार पर प्रत्युषा के वकील नीरज गुप्ता का कहना है कि राहुल उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के काम में धकेलना चाहता है।

इसे भी पढ़े:- प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज को मिली जमानत, SC ने की पुष्टि

इस बातचीत प्रत्युषा, राहुल से कह रही हैं कि, "मुंबई काम करने आई हूं, एक्टिंग करने आई हूं, खुद को बेचने थोड़ी न आई हूं। आज तुम मुझे कहां धकेलना चाहते हो। तुम्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि मुझे इस वक्त कितना बुरा लग रहा है।" अब इसी बातचीत को आधार बनाते हुए प्रत्युषा के वकील ने दावा किया है कि, राहुल उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के काम में धकेलना चाहते थे।

इनके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया है कि ये बातचीत इन दोनों के बीच हुई ये बातचीत प्रत्युषा की आत्महत्या से कुछ देर पहले की ही है। उन्होंने इस फोन कॉल के दौरान राहुल को सेल्फिश और चीटर भी कहा है। वह सब कुछ खत्म करने की बात कर रही थीं और इतना कहने के बाद ही उन्होंने फोन काट दिया।

गौरतलब है कि प्रत्युषा ने 1 अप्रैल को मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली थी। तब से अब तक इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस मामले में प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। फिलहाल राहुल बेल पर जेल से बाहर हैं। उनका कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन