1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्यूषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म पर बवाल, बॉयफ्रेंड राहुल राज ने काम्या के खिलाफ दर्ज की शिकायत

प्रत्यूषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म पर बवाल, बॉयफ्रेंड राहुल राज ने काम्या के खिलाफ दर्ज की शिकायत

 Published : Mar 29, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 05:20 pm IST

मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से मशहूर हुई टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने पिछले साल 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी दोस्त काम्या पंजाबी एक शॉर्ट फिल्म रिलीज करने वाली हैं।

rahul- India TV Hindi
rahul

मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से मशहूर हुई टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने पिछले साल 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी दोस्त और टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी उनकी आखिरी शॉर्ट फिल्म ‘हम कुछ कह न सके’ रिलीज करने वाली हैं।

काम्या ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर भी साझा किया है। लेकिन अब इससे जुड़ी एक और बात सामने आई है। खबर है कि प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने काम्या पंजाबी पर केस कर दिया है। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। उनके मुताबिक प्रत्यूषा ने इस फिल्म के लिए शूटिंग ही नहीं की है।

बयान में राहुल ने कहा है कि, प्रत्यूषा ने मुझे कभी किसी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के बारे में नहीं बताया। मेरे पास प्रत्यूषा की डायरी भी है जिसमें वो रोज का अपना शेड्यूल लिखती थी। डायरी में भी इस फिल्म के बारे में कोई जिक्र नहीं है। मैं फिल्म के शूट की सही तारीख और जगह जानना चाहता हूं जहां यह फिल्म शूट हुई है। 

राहुल ने यह भी कहा है कि, ‘इस फिल्म का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मुझे झूठा और फ्रॉड बताना है। वह औरत (काम्या) सिर्फ प्रत्यूषा के नाम पर अपनी पब्लिसिटी चाहती है।

आपको बता दें कल ही काम्या ने प्रत्यूषा की शॉर्ट फिल्म का प्रोमो जारी किया है, और 1 अप्रैल को यह शॉर्टफिल्म यूट्यूब पर जारी करने की बात कही है। फिल्म की प्रत्यूषा की कहानी से मिलती-जुलती बताई जा रही है। इस फिल्म में भी प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड का नाम राहुल होता है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन