1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्यूषा बनर्जी की डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज होगी उनकी आखिरी शॉर्ट फिल्म

प्रत्यूषा बनर्जी की डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज होगी उनकी आखिरी शॉर्ट फिल्म

 Published : Mar 28, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 05:34 pm IST

मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने पिछले साल 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। अब उनकी पुण्यतिथि पर उनकी फ्रेंड काम्या पंजाबी प्रत्यूषा पर बनी आखिरी शॉर्ट फिल्म रिलीज करना चाहती हैं।

pratyusha- India TV Hindi
pratyusha

मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने पिछले साल 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। अब उनकी पुण्यतिथि पर उनकी फ्रेंड काम्या पंजाबी प्रत्यूषा पर बनी आखिरी शॉर्ट फिल्म रिलीज करना चाहती हैं। प्रत्यूषा ने खुद इस फिल्म में अभिनय भी किया है। शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘हम कुछ न कह सके’

काम्या का कहना है वह इस शॉर्ट फिल्म के जरिए प्रत्यूषा को श्रद्धांजलि देना चाहती हैं। यह फिल्म प्रत्यूषा ने सुसाइड से डेढ़ महीने पहले शूट की थी।

काम्या ने बताया कि यह एक फिक्शन फिल्म है जिसमें प्रत्यूषा अपने रिश्तों के बीच जूझती दिखाई देगी। काम्या इस फिल्म की नरेटर हैं, काम्या का कहना है वह इस फिल्म को रियल लाइफ से जोड़कर दिखाएंगी।

काम्या ने बताया कि इस शॉर्ट फिल्म प्रत्यूषा के ऑनस्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी राहुल है, प्रत्यूषा ने ही यह नाम रखा था।

काम्या ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमोशनल सीन शूट करने के लिए प्रत्यूषा को ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ी, वो नेचुरली फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब रोई थी। काम्या ने यह भी बताया कि फिल्म का क्लाईमैक्स शूट करने से पहले ही प्रत्यूषा की मौत हो गई थी।

आप भी देखिए इस शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर

काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा बनर्जी की दोस्ती बिग बॉस के सेट पर हुई थी।

pratyusha
pratyusha

ये भी पढ़ें: 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन