1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CONFIRM: हिंदी सिनेमा के इतिहास की बड़ी जंग, बड़े परदे पर होगी अक्षय-शाहरुख टक्कर

CONFIRM: हिंदी सिनेमा के इतिहास की बड़ी जंग, बड़े परदे पर होगी अक्षय-शाहरुख टक्कर

 Published : Mar 28, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 03:47 pm IST

अक्षय और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘रहनुमा’ एकसाथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

AKSHAY SRK- India TV Hindi
AKSHAY SRK

मुंबई: साल 2017 की शुरूआत में ही दो बड़े स्टार की फिल्मों की टक्कर हुई थी। शाहरुख खान की रईस और ऋतिक रौशन की काबिल एकसाथ बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। उस वक्त शाहरुख खान ने एक बयान में कहा था कि दो बड़े सितारों को एकसाथ फिल्में रिलीज करने से बचना चाहिए। लेकिन एक बार फिर से शाहरुख खान की फिल्म एक बड़े स्टार से टकराने वाली हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता अक्षय कुमार की। अक्षय और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘रहनुमा’ एकसाथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस टक्कर की जानकारी दी है।

शाहरुख खान की ‘रहनुमा’ इम्तियाज अली बना रहे हैं। आपको बता दें फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसे ‘रहनुमा’ और ‘द रिंग’ नाम से जाना जा रहा है। यह फिल्म देवानंद की गाइड से प्रेरित बताई जा रही है।

वहीं अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है।

यानी अब ये तय हो गया है कि 11 अगस्त को दो बड़े सितारों की फिल्में आमने सामने होंगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस जंग में किसकी जीत होगी? अक्षय कुमार जहां एक के बाद एक सारी हिट फिल्में दे रहे हैं, वहीं शाहरुख के फैन्स की लिस्ट भी लंबी है। देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी और बादशाह में किसकी जीत होगी?

​ये भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन