1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने तोड़ा बाहुबली 2 का यह रिकॉर्ड

रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने तोड़ा बाहुबली 2 का यह रिकॉर्ड

 Published : Mar 24, 2017 05:19 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 05:19 pm IST

रिलीज से पहले ही प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। लेकिन भारत में एक ऐसा फिल्म स्टार भी है जो बाहुबली को भी मात दे सकता है, और कोई और नहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हैं। जी हां, रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 ने सेटेलाइट राइट्स के

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2

मुंबई: रिलीज से पहले ही प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। लेकिन भारत में एक ऐसा फिल्म स्टार भी है जो बाहुबली को भी मात दे सकता है, और कोई और नहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हैं। जी हां, रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 ने सेटेलाइट राइट्स के मामले में 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है।

'बाहुबली 2' और '2.0' दोनों ही फिल्मों ने रिलीज से पहले ही कमाई के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। 'बाहुबली 2' ने तो रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है।

लेकिन रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने सेटेलाइट राइट्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'बाहुबली 2' के सेटेलाइट राइट्स जहां 78 करोड़ रुपये ही बने हैं वहीं रजनीकांत की फिल्म '2.0' के सेटेलाइट राइट्स 110 करोड़ में बिके हैं।

आपको बता दें, 2.0 में खिलाड़ी अक्षय कुमार निगेटिव किरदार निभाते दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2.0 और बाहुबली 2 दोनों की सीक्वल फिल्में हैं। बाहुबली 2 साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली द बिगनिंग का सीक्वल है वहीं 2.0 रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट का सीक्वल है।

प्रभास, राणा दग्गूबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन