1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' ने तोड़ा तीनों ख़ान्स का रिकॉर्ड, एकसाथ 6500 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

'बाहुबली 2' ने तोड़ा तीनों ख़ान्स का रिकॉर्ड, एकसाथ 6500 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

 Published : Mar 24, 2017 04:44 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 04:58 pm IST

प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' एकसाथ 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे इतनी बड़ी संख्या में एकसाथ रिलीज किया जाएगा।

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2 Image Source : PTI

मुंबई: 'बाहुबली 2' सभी फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, और अब फिल्म भी नए कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है।

प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' एकसाथ 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे इतनी बड़ी संख्या में एकसाथ रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को 4350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, वहीं आमिर खान की 'दंगल' 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।

अभिनता शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' को 2500 स्क्रीन मिले थें, और ऋतिक रौशन की 'काबिल' 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' को 3200 स्क्रीन्स मिले थे।

इसका मतलब है कि 'बाहुबली 2' पहले ही रेस में सभी खान्स और कुमार को पीछे कर जीतती हुई नजर आ रही है।

फिल्म के ट्रेलर ने भी रिकॉर्ड बना लिया है। आपको बता दें 'बाहुबली 2' के ट्रेलर को अब तक 10 करोड़ लोग देख चुके हैं और ये गिनती अभी भी बढ़ रही है।

'बाहुबली 2' साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा भाग है। पहले भाग ने भी बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे। अब दर्शकों को दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गूबती और सत्यराज जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन