1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bahubali 2: रिलीज से पहली ही यह फिल्म कमा चुकी है 500 करोड़ रुपये!

Bahubali 2: रिलीज से पहली ही यह फिल्म कमा चुकी है 500 करोड़ रुपये!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2017 09:18 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 09:19 pm IST

दर्शकों को Bahubali 2 का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसके पहले उनके लिए एक चौंकाने वाली खबर है। फिल्मी गलियारे में तैर रही खबरों पर भरोसा किया जाए तो बताया जा रहा है कि बाहुबली 2 ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Baahubali Movie- India TV Hindi
Baahubali Movie

मुंबई: दर्शकों को Bahubali 2 का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसके पहले उनके लिए एक चौंकाने वाली खबर है। फिल्मी गलियारे में तैर रही खबरों पर भरोसा किया जाए तो बताया जा रहा है कि बाहुबली 2 ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें:

प्रभाष, राणा दागुबाती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली बाहुबली-2 ने रिलीज से पहले ही अपने थिएट्रिकल राइट्स बेचने से ही अच्छी-खासी कमाई कर ली है। एस.राजामौली की यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी में साथ रिलीज होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, बाहुबली के हिंदी वर्जन के थिएट्रिकल राइट्स ने करीब 120 करोड़ की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा फिल्म के तेलुगु वर्जन के थिएट्रिकल राइट्स 130 करोड़ रुपये में बेचे जाने की खबर है। यही नहीं, खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु में इस फिल्म के राइट्स 47 करोड़ रुपये, केरला में 10 करोड़ रुपये और कर्नाटक में 45 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स की बिक्री से 45 करोड़ रुपये मिलने की खबर है जबकि अमेरिका में इसके राइट्स कितने में बिके, इसका पता नहीं चल पाया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें, कितने में बिके फिल्म के सैटलाइट राइट्स...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन