मुंबई: इन दिनों कॉमेडियन तन्मय भट्ट द्वारा बनाई गई लता मंगेश्कर और सचिन तेंदुलकर की वीडियो खूब सुर्खियों छाई हुई है। इस वीडियों में इन दिग्गज हस्तियों का खूब मजाक बनाया गया था। इसे लेकर फिल्मों सितारों ने भी काफी आलोचना की है। अब इस पर दिग्गज अभिनेता ओमपुरी ने भी नाराजगी जताई है।, भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर कॉमेडियन तन्मय भट्ट के वीडियो से बेहद नाराज हैं। वह जानना चाहते हैं कि हास्य कलाकार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
इसे भी पढ़े:- लता मंगेशकर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया 'सो कॉल्ड सिंगर', मचा बवाल
बॉलीवुड के शो-मैन सुभाष घई ने कपिल शर्मा के बारे में कही ये बात
सोनम क्यों कर रही है सचिन-लता का मज़ाक उड़ाने वाले तन्मय का बचाव
ओमपुरी ने कहा, "उसने देश के दो सबसे सम्मानित लोगों का अपमान किया है, फिर भी यह घृणित लड़का खुले में क्यों घूम रहा है? उनके भारत में ही नहीं, दुनियाभर में प्रशंसक हैं। आप केवल हंसी मजाक के लिए ऐसे सम्मानित व्यक्तियों के साथ ऐसा नहीं कर सकते।" उन्होंने कहा, "अगर उन्हें भारत रत्न नहीं मिला होता, तो भी वे राष्ट्रीय आदर्श होते। केवल यह साबित करने के लिए कि हम कितने लोकतांत्रिक हैं, उनका उपहास उड़ाना सही नहीं है।" ओमपुरी का मानना है कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर गलत धारणा है।
उन्होंने कहा, "अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि आप सड़क पर नंगे होकर नाच सकें और पूरा देख आपको देख कर तालियां बजाए। लताजी और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाना स्वतंत्रता की निशानी नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी की निशानी है, जिसमें हम यह समझते हैं कि उपलब्धि हासिल करने वालों का मजाक उड़ाना मजेदार है।"
उन्होंने कहा, "इस लड़के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कोई भी फिर से राष्ट्रीय नायकों का मजाक न उड़ा पाए।"
Latest Bollywood News