1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के शो-मैन सुभाष घई ने कपिल शर्मा के बारे में कही ये बात

बॉलीवुड के शो-मैन सुभाष घई ने कपिल शर्मा के बारे में कही ये बात

 Published : May 31, 2016 08:02 pm IST,  Updated : May 31, 2016 08:02 pm IST

बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए उनसे कॉमेडी सीखने की सलाह दी है।

kapil- India TV Hindi
kapil

मुंबई: चर्चित हास्य कलाकार-अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उनकी कॉमेडी का हर कोई दीवाना है। उन्होंने न सिर्फ आज जनता को अपना फैन बनाया है बल्कि हमारे बॉलीवुड सितारे भी उनके प्रशंसक हैं। कपिल किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं। कई लोगों ने उनकी जगह लेने की कोशिश की है लेकिन हमेशा कामयाब ही रहे हैं। कपिल की सराहना तो हर किसी के मुंह से सुनने को मिलती ही रहती है।

इसे भी पढ़े:- मीका सिंह ने कपिल शर्मा के बारे में ये क्या कह दिया

शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे बिपाशा-करण

भारत में और अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए: कपिल

अब हाल ही में मशहूर फिल्मकार सुभाष घई ने भी उनके शो की तारीफे की हैं। सुभाष घई ने कपिल शर्मा की उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' पर विख्यात हस्तियों का अपमान किए बिना साफ-सुथरा हंसी-मजाक करने पर तारीफ की है। घई ने उनकी तारीफ उस वक्त की है, जब कॉमेडी ग्रुप एआईबी के तन्मय भट्ट अपनी वीडियो में 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर व 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का अपमान करने के चलते जबर्दस्त आलोचनाएं झेल रहे हैं।

घई ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा कि भारतीय दिग्गज हस्तियों का मजाक उड़ाए जाने से 'बुरी तरह आहत' हुए हैं। उन्होंने लिखा, "भारत के लोग दिग्गज हस्तियों को लेकर मारे गए जोक्स से बहुत आहत हुए हैं..बड़ों का सम्मान करना सीखें। बस करें।"

घई ने कहा, "मौजूदा समय में 'द कपिल शर्मा शो' सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है। क्या उन्होंने (कपिल) कभी किसी वरिष्ठ हस्ती या दिग्गज का अपमान किया? उनसे कुछ सीखिए।" घई ने पूर्व में कपिल शर्मा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन