1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत में और अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए: कपिल

भारत में और अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए: कपिल

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2016 06:36 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:37 pm IST

कॉमेडियन- अभिनेता कपिल शर्मा का मानना है कि भारत में और भी कॉमेडी शो होने चाहिए। नए शो 'द कपिल शर्मा शो' का प्रसारण शनिवार से शुरू हुआ। कपिल ने यहां एक समूह साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना है कि यहां अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: कॉमेडियन- अभिनेता कपिल शर्मा का मानना है कि भारत में और भी कॉमेडी शो होने चाहिए। नए शो 'द कपिल शर्मा शो' का प्रसारण शनिवार से शुरू हुआ। कपिल ने यहां एक समूह साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना है कि यहां अधिक कॉमेडी शो होने चाहिए।

ये भी पढ़े- पीएम मोदी के बाद अब कॉमेडी किंग कपिल भी पहुंचे मैडम तुसाद

वैसे यहां ऐसे कई शो हैं.. यद्यपि वे समाज में घट रही घटनाओं को दिखाते हैं, लेकिन इनसे ढेर सारी नकारात्मकता भी फैलती है। जिस तरह के शो मैं कर रहा हूं, मुझे लगता है कि इस तरह के और भी कॉमेडी शो यहां होने चाहिए। अगर हम अच्छे मूड में सोते हैं तो हमें अच्छी नींद आती है, इसलिए हम ऐसा चाहते हैं।"

'किस किसको प्यार करूं' के अभिनेता कपिल नए शो के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से जुड़ गए हैं। इसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर, किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

अभिनेता कपिल शर्मा का नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’ शनिवार से शुरू हो गया है। कपिल का यह नया शो सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर दिखाया जा रहा है। शनिवार को इस शो के शुभारंभ में पहले सेलिब्रिटी गेस्ट थे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान। शाहरुख यहां अपनी फिल्म 'फैन' के प्रमोशन के लिए आए हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन