1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे बिपाशा-करण

शादी के बाद पहली बार इस शो में नजर आएंगे बिपाशा-करण

 Published : May 28, 2016 04:36 pm IST,  Updated : May 28, 2016 04:36 pm IST

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु कुछ वक्त पहले ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे है। अब यह नवविवाहित और बॉलीवुड के हॉट कपल एक शो में भी नजर आने वाले हैं।

karan- India TV Hindi
karan

नई दिल्ली: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु कुछ वक्त पहले ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे है। अब यह नवविवाहित और बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक कहा जाने वाला जोड़ा सोनी चैनल के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाला है। शादी के बाद यह दोनों पहली बार टीवी पर नजर आने वाले हैं। शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "करण और बिपाशा 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर दिखाई देंगे। इस खास एपिसोड की शूटिंग जल्द होगी। वहीं कपिल और उनकी टीम का कहना है कि यह एपिसोड हंसी और रोमांस से भरपूर होगा।"

इसे भी पढ़े:- Pics: करण और बिपाशा इस तरह मना रहे हैं हनीमून

बधाई देने वालों को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कहा– थैंक यू

करण-बिपाशा की शादी पर सलमान ने जताई ऐसी उम्मीद

करण और बिपाशा 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार की गई थी जिसमें केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। शादी का रिसेप्शन 30 तारीख की शाम को ही दक्षिण मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुए इस रिसेप्शन में सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा, संजय दत्त और रणबीर कपूर समेत लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था।

कुछ समय पहले ही ये दोनों हनीमून मनाकर लौटे हैं। बिपाशा ने इन ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

करण और बिपाशा की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ने लगीं। बिपाशा की यह पहली शादी है जबकि करण इससे पहले भी दो बार शादी कर चुके हैं। करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई दूसरी बार उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की थी। लेकिन उनकी दोनों ही शादियां नाकामयाब साबित हुईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन