1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: करण और बिपाशा इस तरह मना रहे हैं हनीमून

Pics: करण और बिपाशा इस तरह मना रहे हैं हनीमून

 Published : May 11, 2016 02:01 pm IST,  Updated : May 11, 2016 02:01 pm IST

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों मालदीव के जुमेराह विटावेली रिसेर्ट में अपना हनीमून मना रहे हैं।

bipasha- India TV Hindi
bipasha

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों मालदीव के जुमेराह विटावेली रिसेर्ट में अपना हनीमून मना रहे हैं। करण ने मंगलवार को बिपाशा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की इस तस्वीर में वह व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह काफी हॉट दिख रही हैं। बिपाशा ने भी इस तस्वीर को रिपोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बिपाशा ने अपने हनीमून की और भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में इन दोनों का बैडरूम नजर आ रहा है जिसे काफी खूबसूरती से सजाया गया है। साथ ही उन्होंने समुद्र में मस्ती करते हुए करण की भी तस्वीर शेयर की है। दोनों ही यहां काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

मालदीव करण और बिपाशा दोनों की ही सबसे पसंदीदा जगह है। ये दोनों इससे पहले भी यहां छुट्टियां मनाने आ चुके हैं। लेकिन इस बार होटल ने इनका स्वागत शानदार तरीके से किया है। होटल ने इनकी शादी की तस्वीर वाले केक से इनका वेलकम किया।

खबरों की मानें तो शादी के बाद दोनों ये दोनों परिवार और दोस्तों की डिनर पार्टी में व्यस्त थे और 7 मई ये दोनों एयरपोर्ट नजर आए। ऐसा भी कहा जा रहा है कि 13 मई तक दोनों मुंबई वापस लौट आएंगे।

खबरों के अनुसार करण-बिपाशा मालदीव से लौटने के बाद एक महीने के लिए यूएस भी घूमने जाने वाले हैं। इन दोनों को बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक कहा जाने लगा है।

करण और बिपाशा 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी में केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। लेकिन इनकी रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन