1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीका सिंह ने कपिल शर्मा के बारे में ये क्या कह दिया

मीका सिंह ने कपिल शर्मा के बारे में ये क्या कह दिया

 Published : May 23, 2016 01:12 pm IST,  Updated : May 23, 2016 01:12 pm IST

कपिल शर्मा शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' कलर्स चैनल पर बंद होने के बाद इसकी जगह पर कृष्णा अभिषेक के शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को प्रसारित किया गया...

kapil- India TV Hindi
kapil

मुंबई: कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' कलर्स चैनल पर बंद होने के बाद इसकी जगह पर कृष्णा अभिषेक के शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को प्रसारित किया गया इस शो में नवजोत सिंह सिद्दू की जगह सिंगर मीका सिंह को जज के रूप में देखा गया। वहीं दूसरी तरफ कपिल ने एक बार फिर नए सिरे से अपना 'द कपिल शर्मा शो' सोनी चैनल पर शुरु किया। लेकिन कपिल के इस शो ने भी बाकी सभी कॉमेडी शो को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया। खुद मीका सिंह भी उनके शो के दीवाने हो गए हैं।

इसे भी पढ़े:- कपिल शर्मा के शो पर वेस्टइंडीज़ के स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने किया बड़ा खुलासा

प्रतियोगिता एक तरफ रखते हुए 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' का हिस्सा बने बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा की सराहना करते हुए टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' को सबसे अच्छा करार दिया। मीका ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और स्टार क्रिकेट गायक कनिका कपूर के साथ शुक्रवार रात सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो की शूटिंग की। मीका ने कहा, "आप सभी जानते हैं कि मैं कपिल का भाई हूं। मैं उनके शो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनसे काफी लंबे समय बाद मिला, क्योंकि तीन-चार गीत लांच करने हैं और गीतों का प्रचार करने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' सबसे अच्छा है।"

कपिल 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल से मशहूर हुए। लेकिन चैनल के साथ हुए मतभेदों के बाद, कपिल का शो बदलकर 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' दिखाया जा रहा है। वहीं मीका 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' का हिस्सा बने। जब उनसे 'प्रतिद्वंद्वी' शो पर आने के बारे में पूछा गया तो मीका ने कहा, "शो अब चल रहा है, लेकिन हमारी दोस्ती पिछले 10 सालों से है। उन्हें दलेर पाजी (मेहंदी) पसंद हैं और मुझे भी। यह अच्छा है कि दोनों शोज अच्छे चल रहे हैं। पाजी का शो नंबर वन हैं। मैं उनके शो पर हूं इससे बड़ा और क्या होगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन