1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया 'सो कॉल्ड सिंगर', मचा बवाल

लता मंगेशकर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया 'सो कॉल्ड सिंगर', मचा बवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 03:00 pm IST

अब न्यूयार्क टाइम्स ने लता मंगेश्कर को बॉलीवुड की ‘कथित’ सिंगर बताया है। जहां पूरे देश में इस वीडियो का विरोध किया जा रहा है, वहीं अंग्रेजी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने आग में तेल डालने वाला काम किया है।

lata- India TV Hindi
lata

नई दिल्ली: कॉमेडियन तन्मय भट के लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाते वीडियो से पैदा हुए विवाद के बाद अब न्यूयार्क टाइम्स ने लता मंगेश्कर को बॉलीवुड की ‘कथित’ सिंगर बताया है। जहां पूरे देश में इस वीडियो का विरोध किया जा रहा है, वहीं अंग्रेजी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने आग में तेल डालने वाला काम किया है।

भट ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसके बाद सचिन और लता के फैंस ने तन्मय पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड जगत की हस्तियों और कई पार्टियों ने इसका विरोध किया था।

lata nyt
lata nyt

तन्मय भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मई को 'सचिन बनाम लता सिविल वार' नाम से पोस्ट की गई इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई।

तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई।

एआईबी के एंकर तन्मय भट्ट का लता और सचिन पर बनाया गया भद्दा वीडीयो सोशल साइट पर वायरल होने के बाद भारत की महान गायिका लता मंगेशकर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक वेबसाइट ने जब लता से इस वीडियो और तन्मय के बारे में पूछा, तो उन्होंने बड़ी ही सधी हुइ भाषा में जवाब दिया।

लता ने कहा, 'मैने यह वीडियो नहीं देखा और न ही मैं इसे देखना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। मैं नहीं जानती कि तन्मय भट्ट कौन है?'  स्पष्ट है कि लता इस पर विचार व्यक्त कर मामले को तूल नहीं देना चाहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन