अजय देवगन नहीं बता पाए लेकिन शाहरुख ने बता दी थी काजोल की मैरिज एनिवर्सरी, वीडियो वायरल
अजय देवगन नहीं बता पाए लेकिन शाहरुख ने बता दी थी काजोल की मैरिज एनिवर्सरी, वीडियो वायरल
Jyoti Jaiswal
Published : Nov 26, 2018 02:30 pm IST, Updated : Nov 26, 2018 02:30 pm IST
अजय देवगन कॉफी विद करण में अपनी मैरिज एनिवर्सरी नहीं बता पाएं, लेकिन शाहरुख खान ने एक बार बता दी थी, देखिए वायरल वीडियो...
ajay kajol
मुंबई: अजय देवगन और काजोल इस हफ्ते करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर आने वाले हैं। शो के दो प्रोमो भी वायरल हो रहे हैं, एक प्रोमो में अजय देवगन से करण जौहर पूछ रहे हैं कि उनकी और काजोल की मैरिज एनिवर्सरी क्या है? इस सवाल का जवाब देने में अजय देवगन को नानी याद आ गईं। काफी इधर उधर करने के बाद भी अजय देवगन ने गलत जवाब दिया, जिसके बाद काजोल का रिएक्शन देखने वाला था।
लेकिन अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिलवाले के प्रमोशन के लिए एक चैट शो में गए शाहरुख और काजोल गए थे। होस्ट शाहरुख से काजोल की वेडिंग एनिवर्सरी पूछती है, हैरानी की बात यह होती है कि शाहरुख एक बार में सही जवाब दे देते हैं। जिसके बाद काजोल काफी खुश होती हैं। देखिए वीडियो-
बता दें, यह पहला मौका है जब अजय देवगन इस शो का हिस्सा बने हैं। काजोल पहले भी इस शो में आ चुकी हैं। बता दें, करण जौहर और अजय देवगन के रिश्ते भी उतने अच्छे नहीं रहे हैं। अजय ने कभी करण जौहर की किसी फिल्म में काम नहीं किया है, बल्कि अजय और करण की फिल्में शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज के वक्त दोनों की लड़ाई भी हो गई थी। लेकिन अब लगता है दोनों ने अपनी दुश्मनी भुला दी है और फिर से दोस्त बन गए हैं।