Pal Pal Dil Ke Pass special screening: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) 'पल पल दिल के पास' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस मूवी की एक्ट्रेस सहर बाम्बा भी डेब्यू कर रही हैं। मुंबई में बीती रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल और उनकी वाइफ पूजा देओल, बॉबी देओल का पूरा परिवार, अभय देओल समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। खास बात ये रही कि कैमरों के क्लिक सनी देओल की पत्नी पूजा देओल पर होते रहे क्योंकि पूजा पहली बार मीडिया के सामने इस तरह मौजूद थी। हालांकि धरमेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर भी इस मौके पर लोगों की निगाहों का केंद्र बनी रहीं।
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने पोते करण देओल की डेब्यू मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे।
अपने बेटे को लॉन्च कर रहे सनी देओल (Sunny Deol) भी 'पल पल दिल के पास' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे।