मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' के लीड एक्टर पार्थ समथान और एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इन दिनों सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। अब तो दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत करना भी बंद कर दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ ऐसी बातें हुई हैं, जिनसे इस खबर की पुष्टि होती दिखाई दे रही है।
Related Stories
दरअसल, हाल ही में MOM- Mission Over Mars वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां पार्थ और एरिका ने एक-दूसरे से बात तक नहीं की। अब पार्थ ने अपने घर पर एक पार्टी की, जिसमें 'कसौटी जिंदगी की 2' की स्टार कास्ट शामिल हुई। पार्थ के घर पर हिना खान, शुभावी चौकसे, साहिल आनंद और उदय टिकेकर के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स को देखा गया, लेकिन इनमें कहीं भी एरिका नज़र नहीं आईं.
पार्थ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, '... और ये एक क्रेजी हाउस वॉर्मिंग पार्टी निकली!'
SpotboyE.com की रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र के अनुसार, जब पार्थ के घर पर पार्टी हो रही थी तो एरिका करण सिंह ग्रोवर के साथ शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, पैकअप के बाद उन्होंने पार्टी ज्वॉइन नहीं की, क्योंकि उन्हें इनवाइट नहीं किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, अब सेट पर भी पार्थ और एरिका सिर्फ प्रोफेशनली बातचीत करते हैं।
दूसरी तरफ एरिका भी जिम में जमकर वर्कआउट कर रही हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।
Also Read:
Bigg Boss 13 में होगी रश्मि देसाई और अरहान खान की शादी?
Bigg Boss 13: फैंस को खास तोहफा, #BB13TedhaTask के विनर्स को सेट पर जाने का मिलेगा मौका