मुंबई: Bigg Boss 13 का इंतज़ार अब लगभग खत्म हो गया है। ये शो 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट करते नज़र आएंगे और मेकर्स एक नया ट्विस्ट लेकर भी आए हैं। जी हां, 'बिग बॉस 13' में टेढ़ा टास्क #BB13TedhaTask होगा, जिसके जरिए आपको सेट पर जाने का मौका भी मिल सकता है।
Related Stories
Bigg Boss 13 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। #BB13TedhaTask जीतने वाले को एक खास तोहफा दिया जाएगा। उन्हें 'बिग बॉस' के सेट को देखने को मौका मिलेगा।
बता दें कि 29 सितंबर को रात 9 बजे शो की ओपनिंग होगी, जिसमें कंटेस्टेंट्स से रूबरू कराया जाएगा और उन्हें Bigg Boss के घर के अंदर भेजा जाएगा। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे शो टेलिकास्ट होगा।
खबरों की मानें तो इस बार शो में दयानंद शेट्टी, देवोलीना भट्टाचार्या, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, मेघना मलिक और आरती सिंह का बतौर कंटेस्टेंट नाम सामने आ रहा है।
Also Read: