1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Fat To Fit: रोजाना 4 मिनट ये वर्कआउट कर इस स्टार ने 5 माह में किया 13 किलो वजन कम

Fat To Fit: रोजाना 4 मिनट ये वर्कआउट कर इस स्टार ने 5 माह में किया 13 किलो वजन कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 04:47 pm IST

जापान में रहने वाले सोशल मीडिया स्टार हिरांगी सेंसेई इन दिनों इटरनेंट पर छाए हुए है। उनका दावा है कि उन्होंने 4 मिनट की एक्सरसाइज करते 13 किलो वजन कम किया।

hirangi sensai- India TV Hindi
hirangi sensai

जापान में रहने वाले सोशल मीडिया स्टार हिरांगी सेंसेई इन दिनों इटरनेंट पर छाए हुए है। जिसकी वजह शायद आपको भी हैरान कर सकती है। जी हां आज के समय में दूसरी व्यक्ति मोटापे से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए उसे सालों लग जाते है लेकिन इस बारे में हिरांगी का कहना है कि उन्होंने 4 मिनट की एक्सरसाइज करके करीब 13 किलो अपना वजन कम किया है। यह वर्कआउट कमाल का होता है जो एक घंटे के वर्कआउट सेशन के दौरान मिलता है।

हिरांगी ने बताया कि उन्होंने 5 माह लगातार 4 मिनट ताबाता वर्कआउट किया। जिससे उनका वजन 13 किलो कम हो गया और वह फैट से फिट हो गए। हिरांगी ने इसी साल मार्च में एक पेट निकली हुई तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद पूरे 5 माह बाद सिक्स पैक एब्स की तस्वीर शेयर की। जिसके बाद से वह सुर्खियों में छा गए। अब तक हिरांगी की इस तस्वीर को अभी तक हजारों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया है।

36 घंटों में करोडों लोगों की जान ले सकती है ये महामारी, विशेषज्ञों ने जारी की चेतवानी

ऐसे होता है हिरांगी का वर्कआउट

इस बारे में हिरांगी का कहना है कि उन्होंने रोजाना तबाता वर्कआउट सिर्फ 4 मिनट किया। जिसमें 20 सेकंड बर्पीज के 8 सेट 10 सेकंड आरान और इसके बाद इसी पैटर्न को 4 मिनट तक फॉलो करते है।

हिरांगी ने कहा कि मेरा वजन 72 किलो था। लेकिन इस वर्कआउट को करने से उनका वजन 13 किलो कम होकर अब 59 किलो है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कि मैने अपनी डाइट में जरा सा भी बदलाव नहीं किया है। लेकिन वर्कआउट के समय ताजे फल, ग्रिल्ड मीट और करी राइस जरूर खाया।

burpee exercise
burpee exercise

क्या है तबाता वर्कआउट?
तबाता वर्कआउट की खोज जापान के वैज्ञानिक डॉ. इज़ुमी ताबता और उनकी टीम ने टोक्यो के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिटनेस एंड स्पोर्ट्स में की थी। जिसे उन्होंने 2 ग्रुप में एथीलिटों को बांटकर रिसर्च की।

तबाता एक्सरसाइज सिर्फ 4 मिनट का होता है। जिसमें 20 सेकंड कठिन वर्कआउट के बाद 1 सेकंड आराम और उसके बाद पूरे 8 सेट करने होते है। जिसमें आप पुश अप, बॉडी वेट स्क्वाट्स, माउंटेन चढ़ना या फिर बर्पीज कर सकते है।

तबाता वर्कआउट के फायदे
तबाता वर्कआउट करने से आपकी मसल्स मजबूत होती है, वजदन कम होना, लचीलापन आने के साथ मसल्स बनती है।

जानिए आखिर क्यों की गई है ई-सिगरेट बैन, इस वजह से है सेहत के लिए खतरनाक

ये स्टार ऐसे करता है एक्सरसाइज-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल