1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19th September: नायरा-कार्तिक को एक बेड पर सोता देख वेदिका दंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19th September: नायरा-कार्तिक को एक बेड पर सोता देख वेदिका दंग

 Published : Sep 19, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 04:13 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19th September: नायरा और कार्तिक को एकसाथ बेड पर सोता देख वेदिका के पांव तले जमीन खिसक गई।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19th September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19th September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19th September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है कायरव से। जहां कायरव को उसकी मम्मी और उसके पापा बताते हैं कि वो अब कोई भी गेम खेल सकता है, इनडोर-आउटडोर। इसके बाद कायरव खूब मस्ती करता है। उधर घरवाले अखिलेश की वजह से खूब परेशान हैं। अखिलेश बार-बार सुरेखा और बाकी घरवालों को फोन करता है। मनीष उसे फोन करके डांट देता है। नायरा अपनी चाची सुरेखा को समझाती है कि वो हर हाल में उनके साथ है। 

नायरा भगवान के सामने प्रार्थना करती है कि सब ठीक हो जाए। वो आराम से कायरव को यहां से ले जाना चाहती है। तभी वहां सुवर्णा आ जाती है और वो कहती है कि मैं हर हाल में तुम्हारे साथ हूं। तभी वहां वेदिका आ जाती है और सुवर्णा मां और नायरा को गले लगा देखकर उसे अच्छा नहीं लगता है। उनके वहां से जाने के बाद वो भगवान से कहती है कि उसका दुख कब खत्म होगा?

नायरा अपने रूम में कायरव के सोने के बाद वेदिका की बात सोचती है। तभी कार्तिक वहां आ जाता है और कहता है कि वो अपने बेटे से मिलना चाहता है। वो कायरव के पास आकर बैठता है और नायरा उसे कायरव के बचपन के बारे में बताती है। दोनों बातें करते करते सो जाते हैं। अगले दिन कायरव उठकर चला जाता है और वेदिका को बताता है कि मां और पापा अंदर रूम हैं। वेदिका अंदर जाती है और दोनों को एक बेड पर सोता देखकर रोने लगती है।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि वेदिका और नायरा में लड़ाई होती है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन