1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th September: नायरा और वेदिका में हुआ झगड़ा!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th September: नायरा और वेदिका में हुआ झगड़ा!

 Published : Sep 18, 2019 03:16 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 03:16 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th September: वेदिका, नायरा से बेटे को लेकर वापस जाने को कहती है, इसी बात पर दोनों सौतनों में जमकर झगड़ा होता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th Septmber- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th Septmber

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 18th Septmber: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अखिलेश और लीजा के सच से। सुरेखा अपने हस्बैंड अखिलेश के सामने रोते हुए कहती है कि वो इस बात को मान लें कि लीजा से उनका अफेयर नहीं है। लेकिन अखिलेश बताता कि ये सच है, ये सुनकर सुरेखा बेहोश हो जाती है। दादी गुस्से में अखिलेश को घर से बाहर निकलने को कह देती हैं। अखिलेश माफी मांगता है लेकिन सुवर्णा उसे गुस्से में डांटती है और कहती है कि तुमने दो औरतों के साथ गलत किया है। दादी अखिलेश का हाथ पकड़ती हैं और उसे घर से बाहर निकाल देती हैं, दादी ये कह देती हैं कि अगर दोबारा इस घर में कदम रखा तो मेरा मरा मुंह देखोगे।

लीजा, नायरा से कहती है कि उसे जाने से क्यों रोका? वो गोवा चली जाती तो ये सब नहीं होता, आज उसके साथ और भी कई रिश्ते टूट गए। इस पर समर्थ पूछता है कि क्या नायरा को ये बात पहले से पता थी? कार्तिक कहता है कि हां हमें पता थी, पहले नायरा को पता चला फिर उसने मुझे बताया। नायरा सबसे माफी मांगती है और कहती है कि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वो ये बात कैसे बताए?

सुवर्णा, नायरा से कहती है कि उसे सॉरी बोलने की जरूरत नहीं है, वो बताती भी तो शायद हममें से कोई यकीन नहीं करता। दादी भी नायरा को कहती हैं कि तुम्हारी कोई गलती नहीं थी। वेदिका ये सोचकर परेशान है कि कार्तिक ने उसे क्यों नहीं बताया? इसके बाद नायरा, वेदिका के पास आती है और कहती है कि दादी की तबीयत ठीक नहीं है हो सके तो डॉक्टर से बात कर लीजिएगा। इस पर वेदिका को गुस्सा आ जाता है और वो नायरा से कहती है कि आपने मेरे परिवार के लिए जो कुछ भी किया उसेक लिए शुक्रिया। इसके बाद वेदिका, नायरा से कहती है कि यहां स्ट्रेस वाला माहौल है ऐसे में कायरव का यहां रहना ठीक नहीं है। नायरा ये सब सोचकर परेशान होती है और पीछे से उसे कार्तिक रोकता है। वो बताता है कि कायरव की रिपोर्ट आ गई है। दोनों डॉक्टर के पास चले जाते हैं। उधर सुरेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले भी उनके बारे में सोचकर परेशान होते हैं।

कार्तिक, नायरा को कायरव की रिपोर्ट निकलवाने के लिए अपने कमरे में ले जाता है। वहां उसे कार्तिक संग बिताए सभी पुराने दिन याद जाते हैं। वहां कार्तिक अपने लैपटॉप से कायरव की रिपोर्ट निकालता है। रिपोर्ट में सबकुछ ठीक देखकर कार्तिक और नायरा खुशी से डांस करने लगते हैं। डांस करते करते दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं, तभी वहां वेदिका आ जाती है। कायरव की रिपोर्ट पॉजिटिव है ये जानकर वेदिका भी बहुत खुश है। वो सोचती है अब कायरव भी ठीक हो गया तो हमारी मैरिड लाइफ भी ठीक हो जाएगी।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि वेदिका, नायरा से गुस्से में कहती है कि वो यहां से चली जाए। उसका बेटा भी अब ठीक हो गया है तो वो अब यहां से बहुत दूर जा सकती है। इस बात पर नायरा और वेदिका का झगड़ा होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन