1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 3000 एपिसोड्स पर हिना खान को क्रेडिट ना देने पर राजन शाही ने दिया जवाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 3000 एपिसोड्स पर हिना खान को क्रेडिट ना देने पर राजन शाही ने दिया जवाब

 Published : Sep 16, 2019 05:49 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 05:58 pm IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि सीरियल के 3000 एपिसोड्स पूरे होने पर उन्होंने अक्षरा सिंहानिया उर्फ हिना खान को क्रेडिट क्यों नहीं दिया था?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Controversy: ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर राजन शाही ने उन फैन्स को जवाब दिया है जो अक्षरा सिंहानिया यानी हिना खान को ये रिश्ता... के 3000 एपिसोड्स पूरे होने पर क्रेडिट ना देने से अपसेट हैं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में राजन शाही ने इसका जवाब दिया है। सीरियल ये रिशअता क्या कहलाता है में फिलहाल मोहसिन खान और शिवांगी जोशी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो के 3000 एपिसोड्स पूरे होने पर राजन शाही ने शो के नए कलाकारों के साथ पार्टी की लेकिन हिना खान और करण मेहरा (नैतिक और अक्षरा) जिनकी बदौलत शो ने ये माइलस्टोन पाया है राजन शाही ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया। 

राजन शाही ने इस बारे में बात करते हुए कहा- हम 3000 एपिसोड पूरे कर चुके हैं और यह सफर दिलचस्प रहा है। अगर आप मेरी टीम के 150 सदस्य में से किसी से भी पूछे तो वो बताएंगे कि मैं जो दिल में होता है वही बोलता हूं। मैं हर किसी की सराहना करता हूं। मोहसिन शिवांगी को मैसेज करके मैंने कितनी बार तारीफ की है। मुझे लोगों की तारीफ करना अच्छा लगता है। लोग बोलते हैं आप इतने सीनियर हैं ऐसा नहीं करना चाहिए लेकिन मैं नहीं मानता हूं। अब अगर पास्ट के किसी शख्स (हिना खान) के बारे में मैं बात नहीं कर रहा हूं। तो इसकी वजह है, मेरी टीम के 150 लोग ये वजह जानते हैं। मैं दूर रहकर सम्मान और इज्जत बरकरार रखना चाहता हूं। इस वक्त मेरे लिए इन 150 लोगों की खुशी ही मायने रखती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 

बता दें, ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था। यह सीरियल स्टार प्लस पर हर रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन