1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Kasautii Zindagii Kay 2 की एरिका फर्नांडिस जिम में जमकर कर रही हैं वर्कआउट

Kasautii Zindagii Kay 2 की एरिका फर्नांडिस जिम में जमकर कर रही हैं वर्कआउट

 Published : Sep 16, 2019 08:36 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 08:40 pm IST

'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका इन दिनों निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं।

Erica Fernandes- India TV Hindi
Erica Fernandes

Kasautii Zindagii Kay 2: 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इन दिनों जिम में जमकर वर्कआउट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एरिका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब समय आ गया है ये देखने का कि मैं क्या कर सकती हूं। नो रॉन्ग, नो राइट.. मेरे लिए कोई रूल नहीं।'

गौरतलब है कि इन दिनों एरिका सुर्खियों में हैं। पहले तो को-एक्टर पार्थ समथान के साथ ब्रेकअप की खबरें आईं। इसके बाद Bigg Boss 11 और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रिएलिटी शोज में नज़र आ चुके विकास गुप्ता के साथ अफेयर की चर्चा हुई। हालांकि, विकास ने बाद में इस खबर को झूठा बताया।  

Also Read:

शूटिंग के बीच में ही इस शख्स का पैर पकड़कर जमीन पर बैठ गए रणवीर सिंह, फोटो हुई वायरल

'मनमर्जियां' के बाद अब The Big Bull में नज़र आएंगे अभिषेक बच्चन, अजय देवगन फिल्म को कर रहे हैं प्रोड्यूस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन