1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' के साहिल आनंद ने एक सीन के लिए दिए 58 रीटेक, एरिका और शुभावी का ऐसा था रिएक्शन

'कसौटी जिंदगी की 2' के साहिल आनंद ने एक सीन के लिए दिए 58 रीटेक, एरिका और शुभावी का ऐसा था रिएक्शन

 Published : Sep 06, 2019 07:00 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 09:44 pm IST

'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल दर्शकों को बेहद पसंद है। इन दिनों शो में जबरदस्त ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं।

'कसौटी जिंदगी की 2'- India TV Hindi
'कसौटी जिंदगी की 2'

मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) सीरियल में अनुराग बासु के बहनोई का किरदार निभाने वाले एक्टर साहिल आनंद ने एक सीन के लिए 58 रीटेक दिए, जिस पर एरिका फर्नांडिस और शुभावी चौकसे ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

एरिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भागती हुई नजर आ रही हैं। उनकी साड़ी के पल्लू में आग लगी है, जिसे अनुपम यानि साहिल आनंद पानी डालकर बुझा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस सिंपल से सीन को साहिल ने करीब 58 बार किया, तब जाकर सीन शूट हो पाया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो के आखिर में एरिका और अनुराग की मां मोहिनी का किरदार निभाने वाली शुभावी चौकसे और तान्या का रोल प्ले कर रही सोनिया ने साहिल के इतने रीटेक लेने पर स्लो कैप भी किया।

Also Read:

B'day: 'करण अर्जुन' से 'कृष' तक.. राकेश रोशन की ये बेस्ट फिल्में देखी हैं आपने?

लता मंगेशकर को 'डॉटर ऑफ द नेशन' का खिताब देगी मोदी सरकार, जानें ये खास बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन