परिणीति चोपड़ा कर रही हैं सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत, शेयर की तस्वीर
परिणीति चोपड़ा कर रही हैं सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत, शेयर की तस्वीर
IANS
Published : Oct 04, 2019 02:17 pm IST, Updated : Oct 04, 2019 02:17 pm IST
परिणीति चोपड़ा इन दिनों सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों में बिजी हैं। उन्होंने ट्रेनिंग करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
Image Source : INSTAGRAMParineeti chopra
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिलहाल सायना नेहवाल पर बन रही फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं। इस पर बैडमिंटन स्टार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पर्दे पर परिणीति को बेस्ट एथलीट के रूप में देखने का वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं। परिणीति ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर साझा की। इसमें वह किसी बैडमिंटन कोर्ट में बैठकर अपना पसीना पोंछते हुए नजर आ रही हैं।
इसके कैप्शन में परिणीति ने लिखा, "मैं। पूरा दिन, हर रोज, आजकल।"
परिणीति द्वारा साझा की गई इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में साइना ने उनकी सराहना करते हुए लिखा, "गजब लग रही हो।"
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of parineeti chopra Instagram post
इसके बाद साइना ने लिखा, "हम सभी स्क्रीन पर एक बेस्ट एथलीट के रूप में तुम्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं और मैं निश्चित हूं कि तुम सही दिशा में हो।"
फिल्म से संबंधित किसी भी और जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है।