1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. War Box Office Collection Day 2: बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ऋतिक और टाइगर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

War Box Office Collection Day 2: बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ऋतिक और टाइगर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 Published : Oct 04, 2019 09:17 am IST,  Updated : Oct 04, 2019 09:17 am IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की है। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

War Box Office Collection day 2- India TV Hindi
War Box Office Collection day 2 Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर ने पहले दिन बंपर कमाई की है। वॉर इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस साल के साथ ऋतिक और टाइगर की भी यह पहली फिल्म है जिसने पहले दिन 53 करोड़ का बिजनेस किया है। अब वॉर का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। दूसरे दिन भी वॉर ने अच्छी कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर दूसरे दिन 22-23 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म के कलेक्शन में 50-55% तक का गिरावट हुई है। लेकिन नेशनल हॉलिडे के अगले दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

एक्शन-थ्रिलर से भरपूर वॉर लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में ऋतिक और टाइगर के अलावा वाणी कपूर, अनुप्रिया गोइंका अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। 

वॉर देखने के बाद ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने पोस्ट शेयर करके तारीफ की थी। अब ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने फिल्म की तारीफ की है।

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने रैपर नैजी के रैप पर थिरकाए कदम, फोटोज हुईं वायरल

रणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की रेड लैम्बॉर्गिनी, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन