1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने रैपर नैजी के रैप पर थिरकाए कदम, फोटोज हुईं वायरल

अमिताभ बच्चन ने रैपर नैजी के रैप पर थिरकाए कदम, फोटोज हुईं वायरल

 Published : Oct 04, 2019 07:51 am IST,  Updated : Oct 04, 2019 07:51 am IST

अमिताभ बच्चन हाल ही में एक इवेंट में गए थे। जहां उन्होंने रैपर नैज़ी के रैप पर कदम थिरकाए हैं।

Amitabh bachchan and Rapper Naezy- India TV Hindi
Amitabh bachchan and Rapper Naezy Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के शहंशाह हर बार अपने फैन्स को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन एक इवेंट में गए थे। जहां वह रैपर नैज़ी के रैप पर ही कदम थिरकाने लग गए थे। नैज़ी हाइजीन और सफाई पर रैप कर रहे थे इसी बीच अमिताभ बच्चन वहां कदम थिरकाने लगे। नैज़ी ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के डांस की फोटोज शेयर की है।

नैज़ी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'फुल हार्ड सीन।' अमिताभ बच्चन के डांस को देखकर रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने नैज़ी के पोस्ट पर कमेंट किया- अमिताभ बच्चन बोले। रणवीर के साथ गली बॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी नैज़ी के इस पोस्ट पर इमोजी शेयर कीं।

Screenshot of Naezy Instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Naezy Instagram post

आपको बता दें फिल्म 'गली बॉय' मुंबई के स्ट्रीट रैपर नैज़ी शेख और विवियन फर्नांडिस उर्फ डिवाइन पर आधारित है। जिन्होंने भारत में रैप को आगे बढ़ाया। इस फिल्म में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर का किरदार निभाते नजर आए थे।

रणवीर सिंह की यह फिल्म अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद आई थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह की तारीफ भी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

रणवीर सिंह ने खरीदी 3 करोड़ की रेड लैम्बॉर्गिनी, देखें तस्वीरें

Ted Talks Season 2: टेड टॉक्स के साथ लौटे शाहरुख खान, मीडिया को बताया फिल्मों में कब करेंगे वापसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन