1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा बेदी की बेटी आलिया की हैट्रिक, एक साथ तीन फिल्में साइन की, सोशल मीडिया पर छाए फोटोज

पूजा बेदी की बेटी आलिया की हैट्रिक, एक साथ तीन फिल्में साइन की, सोशल मीडिया पर छाए फोटोज

 Published : Oct 04, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 12:27 pm IST

पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक साथ तीन फिल्में साइन की हैं।

Alaia Furniturewalla- India TV Hindi
Alaia Furniturewalla Image Source : INSTAGRAM

पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन ने डेब्यू कर रही हैं। डेब्यू फिल्म के बाद ही आलिया ने हैट्रिक किया है। उन्होंने जवानी जानेमन के प्रोड्यूसर जय शेवाक्रमनी के साथ तीन फिल्में साइन की हैं।

आलिया एफ को 3 फिल्मों में एक साथ साइन करने पर जय ने कहा- मैंने सिर्फ अपनी वृत्ति का पालन किया। जवानी जानेमन में आलिया के साथ काम करने और उन्हें एक अभिनेता के रूप में विकसित होने के बाद, मुझे पता था कि वह क्या क्या कर सकती हैं। मेरे मन में शुरू से ही ऐसा था। लेकिन फिल्म पर उनके साथ काम करना एक आश्वासन था कि 'हां, मैं ऐसा करना चाहता हूं।'

आपको बता दें जवानी जानेमन एक पिता और बेटी की कहानी है। फिल्म में सैफ अली खान आलिया के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सैफ और आलिया के साथ तब्बू भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।

अगस्त में फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने कई बिहाइंड द सीन्स की फोटोज शेयर की थीं।

Also Read:

War Box Office Collection Day 2: बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ऋतिक और टाइगर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर किया एसिड अटैक का दर्द बयां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन