मुम्बई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई दे रही हैं। फिल्म में परिणीति को एक चुलबुली और मिलनसार लड़की का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ी कुछ अहम बातों को लेकर खुलासे किए हैं। परिणीति का कहना है कि वह बचपन में पढ़ाकू और अनुशासित लड़की थीं।
परिणीति ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मेरा बचपन एकदम पढ़ाकू और अनुशासित किस्म का रहा है। फिल्म के किरदार 'बिंदु' से बिल्कुल अलग मैं बहुत पढ़ाकू लड़की थी। मैं अनुशासित और पढ़ाकू बच्ची थी।
अक्षय रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म परिणीति करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि इस ब्रेक ने उन्हें अपनी जिंदगी के बारे में आत्मावलोकन करने में मदद की है।
इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना पहली बार साथ पर्दे पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में परी की इस फिल्म के ट्रेलर का पहला चैप्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को एक अनोखे अंदाज में टुकड़ों में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Latest Bollywood News