1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: इस शानदार नर्सरी में रहते हैं करण के बेटे यश और बेटी रूही

VIDEO: इस शानदार नर्सरी में रहते हैं करण के बेटे यश और बेटी रूही

 Published : Apr 03, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 05:18 pm IST

करण जौहर हाल ही में सेरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का नाम अपने पेरेंट्स के नाम पर रूही और यश रखा है। बीते दिनों उन्होंने अपने बच्चों की नर्सरी की तस्वीरें शेयर की थी। अब उन्होंने अपने बच्चों की नर्सरी की एक वीडियो भी शेयर क

karan- India TV Hindi
karan

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर हाल ही में सेरोगेसी के जरिए पिता बने हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का नाम अपने पेरेंट्स के नाम पर रूही और यश रखा है। बीते दिनों उन्होंने अपने बच्चों की नर्सरी की तस्वीरें शेयर की थी। अब उन्होंने अपने बच्चों की नर्सरी की एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में रूही और यश का पालना दिखाई दे रहा है। इसमें रखी एक चादरों पर दोनों बच्चों के नाम प्रिंट करवाया हुआ दिख रहा हैं। इतना ही नहीं जब कैमरा एक पालने से दूसरे की ओर जाता है तो फ्लोर पर बना डिजनी का कार्टून कैरेक्टर मिक्की माउस दिखाई दे रहा है।

बता दें कि करण के दोनों बच्चों की नर्सरी उनकी करीबी दोस्त सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। तस्वीरों वीडियो में नर्सरी को देखकर कहा जा सकता है कि यह काफी क्यूट बनाया गया है। पिछले दिनों हॉस्पिटल से निकलते हुए बच्चों को गोद में लिए करण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि इनमें उनके बच्चों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था।

करण जौहर के घर में ये खुशी पिछले महीने की 7 तारीख को ही आ गई थी। लेकिन करण ने ये खबर लोगों से छिपाकर रखी थी। जैसे ही बच्चों को नाम बीएमसी में रजिस्टर हुआ ये खबर आम हो गई। दोनों बच्चों को घर लाने के बाद वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनसे मिलने करण के घर पहुंचे थे। इनके अलावा गौरी खान भी उनसे मिली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन