1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...और इसलिए फरहान अख्तर ने देख डालीं 20 भोजपुरी फिल्में

...और इसलिए फरहान अख्तर ने देख डालीं 20 भोजपुरी फिल्में

 Published : Apr 03, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 04:02 pm IST

फरहान अख्तर को हम कई फिल्मों में शानदार अभिनय करत हुए देख चुके हैं। फरहान को उन सितारों में से एक कहा जाता है जो अपनी फिल्मों में निभाए जाने वाले किरदारों में पूरी तरह से समा जाते हैं। इन दिनों वह...

farhan akhtar- India TV Hindi
farhan akhtar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर फरहान अख्तर को हम कई फिल्मों में शानदार अभिनय करत हुए देख चुके हैं। फरहान को उन सितारों में से एक कहा जाता है जो अपनी फिल्मों में निभाए जाने वाले किरदारों में पूरी तरह से समा जाते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म  अपनी भूमिका को और खूबसूरत दिखाने के लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

फरहान इस फिल्म में एक महत्वाकांक्षी भोजपुरी गायक का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म में मनोज तिवारी के प्रशंसक भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को बेहतर तरीके से समझने के लिए 20 भोजपुरी फिल्में देख ली है। फरहान ने मनोज तिवारी और रवि किशन की कई भोजपुरी फिल्में देखी है। फरहान ने 2007 में आई ‘बांके बिहारी विधायक’, 2011 की ‘धमाल कइला राजा’, 2012 में रिलीज हुई ‘हमार देवदास’ और 2004 की ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ जैसी फिल्में देखी हैं।

फिल्म में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और मनोज तिवारी की विशेष भूमिकाएं भी हैं। टीम के करीबी सूत्रों ने बताया, 'फरहान को किरदार की गहराई में जाना पसंद है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की पृष्ठभूमि को पकड़ने के लिए कई भोजपुरी फिल्म देखी। फिल्म में फरहान एक महत्वाकांक्षी अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं, जो मनोज तिवारी का बड़ा प्रशंसक है।" इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता रणजीत तिवारी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन