1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे पर देखें प्रभुदेवा के कुछ बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस

बर्थडे पर देखें प्रभुदेवा के कुछ बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस

 Published : Apr 03, 2017 02:09 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 02:11 pm IST

प्रभुदेवा 3 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभुदेवा अभिनेता के साथ एक बेहतरीन फिल्मकार और डांस कोरियोग्राफर हैं। लेकिन उन्हें खासतौर पर दुनियाभर में अपने डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्हें फिल्म...

prabhudeva- India TV Hindi
prabhudeva

नई दिल्ली: भारतीय माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभुदेवा 3 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभुदेवा अभिनेता के साथ एक बेहतरीन फिल्मकार और डांस कोरियोग्राफर हैं। लेकिन उन्हें खासतौर पर दुनियाभर में  अपने डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' में अभिनय करते हुए देखा गया था। इससे पहले वह 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।

'Half Grilfriend' VIDEO: अर्जुन कपूर ने नाराज दिखीं श्रद्धा कपूर

राखी सावंत हो सकती हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

प्रभुदेवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। उन्हें डांस की प्रेरणा अपने पिता से मिली है। वह अपने पिता के डांस मूव्स से काफी प्रभावित हैं। उनके साउथ सिनेमा के डांस मास्टर रह चुके हैं। प्रभुदेवा के पिता ही नहीं बल्कि उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद भी साउथ इंडियन फिल्म्स में डांस कोरियोग्राफर हैं। बचपन से ही डांस वाले माहौल में रहने के कारण प्रभुदेवा का रुझान भी इसी क्षेत्र में ज्यादा रहा है।

प्रभुदेवा की बतौर डांस निर्देशक पहली फिल्म 'वेत्री विज्ह' की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते रहे। अब तक के 100 से भी ज्यादा फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी कर चुके हैं। आज उन्हें जन्मदिन के इस खास मौके पर आपके सामने पेश करने जा रहे हैं प्रभुदेवा के कुछ बेहतरीन और जबरदस्त डांस मूव्स, जिसके कारण उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। आज कई लोग ऐसे हैं जो उनके डांस स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जिस  खूबसूरती के साथ प्रभुदेवा अपने डांस के कारण दर्शकों को बांधे रखते हैं, वो प्रतिभा शायद ही किसी में देखने को मिलेगी।

अगली स्लाइड में देखें प्रभुदेवा के बेहतरीन डांस वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन