'उमंग 2019' समारोह में पुलिस की गोद में चढ़े रणवीर सिंह, लोगों ने इस तरह निकाला गुस्सा
रणवीर सिंह ने फिल्म 'सिम्बा' में पुलिसवाले की भूमिका निभाई है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की।

बता दें, रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका रोल एक करप्ट पुलिसवाले का था जो एक घटना के बाद बदल जाता है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।
रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के साथ रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के लिए भी खास तैयारियां कर रहे हैं, इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं, इसके लिए वो खुद कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं। रणवीर सिंह की यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है।
इसे भी पढ़ें-
जान्हवी कपूर के एक्सरसाइज एडिक्शन से परेशान हैं पापा बोनी, देखिए वाट्सअप चैट
मां की गोद में लेटे कार्तिक आर्यन ने ऐसे मनाया संडे
सा रे गा मा पा की विनर बनीं इशिता विश्वकर्मा