1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sa Re Ga Ma Pa की विनर बनीं इशिता विश्वकर्मा, 5 लाख रूपये मिला इनाम

Sa Re Ga Ma Pa की विनर बनीं इशिता विश्वकर्मा, 5 लाख रूपये मिला इनाम

 Published : Jan 27, 2019 11:38 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 11:38 pm IST

इशिता विश्वकर्मा को रविवार को सा रे गा मा पा का विनर घोषित किया गया। 16 साल की इशिता ने फिनाले में साहिल सोलंकी, तन्मय चतुर्वेदी, ऐश्वर्या पंडित, सोनू गिल और असलम अब्दुल माजिद को हराया।

Ishita Vishwakarma winner of Sa Re Ga Ma Pa - India TV Hindi
Ishita Vishwakarma winner of Sa Re Ga Ma Pa Image Source : TWITTER

इशिता विश्वकर्मा को रविवार को सा रे गा मा पा का विनर घोषित किया गया। 16 साल की इशिता ने फिनाले में साहिल सोलंकी, तन्मय चतुर्वेदी, ऐश्वर्या पंडित, सोनू गिल और असलम अब्दुल माजिद को हराया।

ट्रॉफी के साथ इशिता को 5 लाख रूपये और एक काम इनाम में मिला। तन्मय फर्स्ट रनर अप और सोनू सेकंड रनर अप घोषित हुए।

पूरे शो के दौरान जिस भी सिलेब्रिटी ने इशिता को गाते सुना, वो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। जब इशिता ने रब ने बना दी जोड़ी का टाइटल ट्रैक गाया था, तब शाहरुख खान ने उन्हें अपनी फिल्म का डायलॉग सुनाया था और कहा था कि उनका भविष्य बहुत अच्छा है।

सारा अली खान दो बार शो में आई थीं। शो के दौरान उन्होंने अपनी मम्मी अमृता सिंह को फोन लगाकर इशिता का गाना सुनाया था।

इशिता सा रे गा मा पा के 27वें सीजन की सबसे छोटी कंटेस्टेंट थीं। वह मध्य प्रदेश की हैं और उनका परिवार गायकों का है। वह Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 6 की भी कंटेस्टेंट थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी मम्मी ने भी शो में हिस्सा लिया था। उनकी मम्मी तो आगे नहीं बढ़ पाई थीं, लेकिन इशिता टाइटल जीत गईं।

इस सीजन के जज वाजिद खान, शेखर रवजियानी और ऋचा शर्मा थे। शो को आदित्य नारायण होस्ट करते थे।

Also Read:

आमिर खान ने कहा- मेरा बेटा जुनैद मेरी बायोपिक कर सकता है

सिद्धार्थ मल्होत्रा अप्रैल में कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक की शूटिंग करेंगे शुरू

The Kapil Sharma Show Promo: सोनम कपूर ने कपिल शर्मा से कहा- आप मेरी मम्मी को जानते नहीं हो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन