A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं प्रीति जिंटा, वेब सीरीज के लिए ऋतिक रोशन को किया साइन

प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं प्रीति जिंटा, वेब सीरीज के लिए ऋतिक रोशन को किया साइन

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक वेब सीरीज प्रोड्यूस करने वाली हैं। जिसके लिए उन्होंने ऋतिक रोशन को साइन किया है। इस सीरीज में ऋतिक लीड रोल में नजर आएंगे।

<p>HRITHIK ROSHAN </p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ HRITHIKROSHAN HRITHIK ROSHAN 

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपने समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रह चुकी हैं। अब वो फिल्मी दुनिया से कुछ दूर जा चुकी हैं। शादी के बाद प्रीति अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी प्रीति, एक्टिव है,और काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती हैं। प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ओनर भी हैं। अब खबर है कि प्रीति जिंटा ने एक्ट्रेस ऋतिक रोशन को अपनी एक वेब सीरीज के लिए साइन किया है। इस सीरीज को प्रीति जिंटा प्रोड्यूस करेंगी जबकि लेखक से निर्देशक बने संदीप मोदी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। नीरजा और आर्या वेब सीरीज के दौरान संदीप, राम माधवानी के साथ जुड़े हुए थे।

Image Source : INSTAGRAM/realpzPRIETY ZINTA 

कपिल शर्मा कल देंगे 'शुभ समाचार', लोगों ने पूछा- एक और नन्हीं परी आ गई क्या?

जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन वेब सीरीज में लीड रोल निभाने वाले हैं। प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन 'कोई मिल गया' और 'मिशन कश्मीर' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। तब से ऋतिक और प्रीति दोस्त हैं, यही वजह है कि जब प्रीति के डिजिटल प्रोडक्शन की बात आई तो उन्होंने ऋतिक रोशन को ही अप्रोच किया।

शादी के बंधन में बंधे 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक- द नाइट मैनेजर नॉवेल पर हिंदी में फिल्म बना रही हैं। कहानी का किरदार काफी पेचीदा था जिसके चलते उन्होंने अपने दोस्त ऋतिक को साइन किया। ऋतिक भी इस किरदार के लिए तुरंत तैयार हो गए। खास बात ये कि 'द नाइट मैनेजर', ऋतिक का ओटीटी पर पहला प्रोजेक्ट होगा और प्रीति भी पहली बार ओटीटी पर सीरीज प्रोड्यूस करेंगी।

Latest Bollywood News