1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बंधन में बंधे 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

शादी के बंधन में बंधे 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

 Published : Jan 04, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 10:14 pm IST

बॉलीवुड डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में शादी कर ली। इसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लाजवाब तस्वीर शेयर करके दी।

ALI ABAAS ZAFAR - India TV Hindi
ALI ABAAS ZAFAR  Image Source : INSTAGRAM/ALIABBASZAFAR

'सुल्तान' डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शादी कर ली है। इसकी जानकारी जफर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अली अब्बास ने इंस्टाग्राम पर अपनी दुल्हन का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि उन्होंने किसे अपना जीवनसाथी बनाया है, इसके बारे में खुलासा नहीं किया है। तस्वीर में दोनों ने ही परंपरागत ड्रेस पहने हुए हैं। अली ने अपनी तस्वीर के साथ कोई लंबा कैप्शन ना लिखते हुए सिर्फ "बिस्मिल्लाह" लिखा है। 

अब शुरू होगा तांडव: सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद अली को सिलेब्रिटीज की ओर से बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। अली की करीबी दोस्त मानी जाने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई। इसके अलावा भारत मूवी में अली अब्बास के साथ काम करने वाले कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर फैन्स, अली की दुल्हन के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक दिखे।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई:

बॉलीवुड अभिनेत्री ने कैटरीना कैफ ने बधाई देते हुए कॉमेंट किया, " दोनों को बधाई।"

रणवीर सिंह ने लिखा, "बधाई हो भाई।"

अभिनेता सुनील ग्रोवर, अर्जुन कपूर, हितेन तेजवानी, अंगद बेदी, एली अवराम, सयानी गुप्ता ने भी नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

डॉयरेक्टर को 'टाइगर जिंदा है', 'भारत', 'सुल्तान', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

'मैडम चीफ मिनिस्टर' से रिचा चड्ढा का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अली अब्बास पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज, 'तांडव' 15 जनवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज हुआ था। यह पॉलिटिकल और क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन