1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल-बाल बचे प्रिंस नरुला, ‘बढ़ो बहू’ के सेट पर हुआ भयानक हादसा

बाल-बाल बचे प्रिंस नरुला, ‘बढ़ो बहू’ के सेट पर हुआ भयानक हादसा

'बिग बॉस' जीतने के बाद प्रिंस नरुला ने अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है। इन दिनों वह धारावाहिक 'बढो बहू' में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो की शूटिंग करते हुए प्रिंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे।

Prince Narula- India TV Hindi
Prince Narula

नई दिल्ली: कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस' जीतने के बाद प्रिंस नरुला ने अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है। इन दिनों वह धारावाहिक 'बढो बहू' में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो की शूटिंग करते हुए प्रिंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे। दरअसल इस धारावाहिक में दिखाया गया है कि प्रिंस की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ कर दी जाती है। इसी का एक सीन शूट करते हुए प्रिंस अपनी शादी से परेशान होकर फांसी लगाते हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान ही यह सीन सच हो गया और प्रिंस के पैरों के नीचे रखा हुआ टेबल खिसक गया और प्रिंय रस्सी से झूल गए।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन तुरंत ही शो की प्रोडक्शन टीम ने उन्हें पकड़कर रस्सी से नीचे उतार लिया। प्रिंस फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं। हालांकि उनके गले पर रस्सी के निशान पड़ गए हैं और वह इस हादसे से थोड़ घबराए हुए भी हैं। इस हादसे के बाद शूटिंग कुछ देर के लिए रोक दी गई।

इस हादसे को लेकर प्रिंस का कहना है कि, "जब मेरी टेबल खिसक गई, तो मैं कुछ देर के लिए घबरा जरूर गया था। लेकिन इस बीच अच्छी बात यह हुई कि डायरेक्टर साहब ने अपना कैमरा ऑन रखा था और उन्हें उनका रियल सीन मिल गया।"

Prince Narula

'बढ़ो बहू' में प्रिंस नरुला के साथ नवोदित कलाकार रिताशा राठौर मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। रिताशा इसमें एक मोटी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News