1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बढ़ो बहू' की सह-अभिनेत्री रिताशा के बारे में प्रिंस ने कही ये बात

'बढ़ो बहू' की सह-अभिनेत्री रिताशा के बारे में प्रिंस ने कही ये बात

 Published : Oct 21, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 04:00 pm IST

प्रिंस नरुला इन दिनों धारावाहिक 'बढ़ो बहू' में अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस ने इस धारावाहिक से अभिनय जगत में कदम रखा है। प्रिंस का कहना है कि...

prince- India TV Hindi
prince

मुंबई: रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरुला इन दिनों धारावाहिक 'बढ़ो बहू' में अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस ने इस धारावाहिक से अभिनय जगत में कदम रखा है। प्रिंस का कहना है कि लोग छोटे पर्दे के धारावाहिकों को देखकर ऊब चुके हैं। प्रिंस ने कहा, "जो आजकल हम टीवी पर देख रहे हैं, 'बढ़ो बहू' की कहानी उससे काफी अलग है। लोग धारावाहिकों को देखकर ऊब चुके हैं।"

इसे भी पढ़े:-

'बढ़ो बहू' में प्रिंस नरूला नवोदित रिताशा राठौर के साथ नजर आ रहे हैं, रिताशा एक मोटी लड़की की भूमिका में हैं। असमान्य जोड़े के बारे में प्रिंस ने कहा,"शरीर का वजन मायने नहीं रखता और मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि अधिक वजन से शर्मसार होना बंद करें, क्योंकि इसे घटाया जा सकता है। प्रतिभा और अभिनय कौशल मायने रखता है और रिताशा अच्छी कलाकार है।"

‘एमटीवी रोडीज एक्स 2’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ और ‘बिग बॉस 9’ जैसे रियलिटी शोज जीत चुके प्रिंस ने टीवी से करियर की शुरुआत की और अब उनकी नजरें बॉलीवुड पर टिकी हैं।

बड़े पर्दे के बारे में पूछे जाने पर प्रिंस ने कहा,"बहुत जल्द। मुझे पंजाबी फिल्म का प्रस्ताव मिला, लेकिन मैं अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में हूं। 10 करोड़ रुपये या 100 करोड़ रुपये मायने नहीं रखता, फिल्म अच्छी होनी चाहिए।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन