1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

 Published : Sep 20, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 03:37 pm IST

‘बिग बॉस 9’ से अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद प्रिंय नरुला टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

prince- India TV Hindi
Prince Narula

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 9 से अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद प्रिंस नरुला टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं। बिग बॉस में विजेता घोषित किए जाने के बाद से प्रिंस को घर-घर में लोकप्रियता हासिल हुई है। एमटीवी 'रोडीस एक्स2', 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' सीजन-8 और 'बिग बॉस डबल ट्रबल' सीजन-9 के विजेता प्रिंस का कहना है कि वह ऑल राउंडर हैं और हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े:-

प्रिंस ने विशेष बातचीत में बताया, "मुझे अभिनय करना बेहद पसंद है। मैं हमेशा से अभिनय करना चाहता था और इसके लिए कुछ भी कर सकता हूं। मैं खुद को ऑल राउंडर मानता हूं और मेरी कोशिश हर क्षेत्र में अपना कौशल साबित करने की है।"

मॉडलिंग की दुनिया से रियलिटी शो में धूम मचाने वाले प्रिंस से जब डेली सोप का रुख करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे इस शो का ऑफर मिला तो सबसे ज्यादा मुझे इसकी कहानी ने प्रभावित किया। इस शो का विषय बहुत ही अलग है। मैंने काफी रियलिटी शो किए हैं और अब भी कर रहा हूं। इसलिए जब मुझे इसकी पेशकश हुई तो मुझे यह अपने अभिनय करियर के लिए सबसे उपयुक्त प्रस्ताव लगा।"

पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मे प्रिंस नरूला ने अपना मॉडलिंग करियर अपने शहर चंडीगढ़ से ही शुरू किया था। इसके बाद वह मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता के द्वितीय विजेता (फर्स्ट रनरअप) भी रहे। मॉडलिंग और अभिनय ही नहीं प्रिंस काफी अच्छे गायक भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन