1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंस नरुला के नए शो ‘बढ़ो बहू’ के सेट पर लगी आग

प्रिंस नरुला के नए शो ‘बढ़ो बहू’ के सेट पर लगी आग

 Published : Sep 14, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 05:52 pm IST

हाल ही में शुरु हुआ धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ को लेकर काफी दिनों से चर्चा बनी हुई थी। लेकिन शो की शुरुआत होते ही सेट पर हुई एक घटना की खबर आ गई है। शो 'बढ़ो बहू' के सेट पर आग लग गई।

bahu- India TV Hindi
bahu

मुंबई: छोटे पर्दे पर हाल ही में शुरु हुआ धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ को लेकर काफी दिनों से चर्चा बनी हुई थी। लेकिन शो की शुरुआत होते ही सेट पर हुई एक घटना की खबर आ गई है। शो 'बढ़ो बहू' के सेट पर आग लग गई। हालांकि इस बीच अच्छी बात यह है कि शो के कर्मचारी और कलाकार सकुशल हैं। आग लगने की घटना मंगलवार को हुई, जब शूटिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ लाइट्स फट गईं।

इसे भी पढ़े:- ...तो इसलिए खुद पर खास ध्यान दे रहे हैं प्रिंस नरुला

इस शो के साथ काल्पनिक टीवी कार्यक्रमों में अपने करियर की पारी की शुरुआत कर रहे रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरुला का कहना है कि आग पर काबू पाने के प्रयास के कारण शो के सभी सदस्य इस दुर्घटना से सकुशल बचने में कामयाब रहे।

प्रिंस ने एक बयान में कहा, "हां, लाइट्स फटने के कारण सेट पर आग लग गई थी। लेकिन प्रोडक्शन टीम ने सेट पर मौजूद अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करके तत्काल आग बुझा दी। शुक्र है कि किसी भी सदस्य को इस दुर्घटना में कोई क्षति नहीं पहुंची।"

प्रिंस इस मनोरंजक धारावाहिक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए वह उन्होंने काफी मेहनत भी है। प्रिंस इसमें एक पहलवान लकी सिंह अहलावत की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने खान-पान पर काफी ध्यान दिया है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंस के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वालीं भोली सूरत और लंबी-चौड़ी कठ-काठी वाली अभिनेत्री रितिशा राठौर ने इस धारावाहिक के लिए अपना 10 किलो वजन बढ़ाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन