1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहुत हुआ रोमांस अब एक्शन की बारी, रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग फिल्म के शूट किए सीन, अंडर वाटर दिखेगी फाइट

बहुत हुआ रोमांस अब एक्शन की बारी, रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग फिल्म के शूट किए सीन, अंडर वाटर दिखेगी फाइट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 10, 2026 07:10 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 07:10 pm IST

रश्मिका मंदाना की फिल्म मीसा में उनका एक्शन का अवतार दिखने वाला है। इस फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और उन्होंने अंडर वाटर एक्शन सीन भी फिल्मा लिया है।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RASHMIKAMANDANNA

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर के 10 साल में फलक चूमती शोहरत और सफलता देख ली है। लेकिन अभी भी रश्मिका के अंदर का कलाकार पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ है। ये बात उनकी अगली फिल्म मीसा की शूटिंग सीन्स की कुछ तस्वीरें देखने के बाद कहा जा सकता है। अपने करियर में एक रोमांटिक गर्ल की भूमिका निभाने वाली रश्मिका अब तक आधा दर्जन से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। इनमें से पुष्पा और पुष्पा 2 जैसी फिल्में भी शामिल हैं जिनकी कमाई अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब रोमांस से इतर रश्मिका एक्शन के मोड में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म मीसा के एक्शन सीन्स फिल्मा रही हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें रश्मिका अंडर वाटर फाइट वाले सीन्स शूट कर रही हैं। उनके पीछे पीठ पर गहरे चाकुओं के निशान दिख रहे हैं जो सीन को फिल्माने से पहले बनाए गए हैं। रश्मिका की अपकमिंग फिल्म 'मीसा' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

धमाकेदार एक्शन में दिखेंगी रश्मिका मंदाना

 डायरेक्टर रविंद्र फुले की ये फिल्म एक बेहतरीन एक्शन का वादा कर रही है और बीते दिनों रिलीज हुए इसके टीजर में भी झलक देखने को मिली थी। रश्मिका फिल्म में एक दमदार रोल में एक्शन करते दिखने वाली हैं। टीजर में इसकी झलक देखने के बाद उनके फैन्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रश्मिका के साथ फिल्म में राव रमेश, ईश्वरी राव, प्रवीण दचरम और शत्रु जैसे एक्टर नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि रश्मिका ने इससे पहले इतना एक्शन से भरा किरदार नहीं निभाया है। लेकिन अब उनके फैन्स को उम्मीदें हैं कि रश्मिका कुछ कमाल करने वाली हैं। 

रोमांटिक किरदारों में भरा रंग

रश्मिका फिल्मी दुनिया में सबसे कम समय में सबसे ज्यादा सफल होने वाली चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्रिक पार्टी से की थी और ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद रश्मिका ने लगातार कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी खूबसूरती और रोमांस से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनका पुष्पा के किरदार से लेकर कॉकटेल 2 में भी उन्हें खूब सराहा गया है। अब रश्मिका एक्शन से भरे किरदार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना होगा कि क्या रश्मिका की ये फिल्म कमाई के मामले में कमाल कर पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें-'अब मार लो', Lock Upp में पहुंचे 'हीरो नंबर 1', पत्नी सुनीता के सीने में गोली मारने वाले बयान का गोविंदा ने दिया जवाब

हाथों में हाथ, फिर राघव जुयाल की गोद में बैठीं शहनाज गिल, पार्टी में मौज-मस्ती देख बोले लोग- रिश्ता पक्का है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन