1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथों में हाथ, फिर राघव जुयाल की गोद में बैठीं शहनाज गिल, पार्टी में मौज-मस्ती देख बोले लोग- रिश्ता पक्का है

हाथों में हाथ, फिर राघव जुयाल की गोद में बैठीं शहनाज गिल, पार्टी में मौज-मस्ती देख बोले लोग- रिश्ता पक्का है

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 10, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 04:49 pm IST

बीते दो सालों से कई बार ऐसी चर्चाएं सामने आईं कि शहनाज गिल और राघव जुयाल डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों न कभी आधिकारिक तौर पर सामने आए और न ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई, लेकिन अब दोनों साथ नजर आए वो भी रोमांटिक अंदाज में।

shehnaaz gill raghav juyal- India TV Hindi
राघव जुयाल और शहनाज गिल। Image Source : VIRAL BHAYANI

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल का नाम गुरु रंधावा के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों ने साफ कर दिया था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इसके कुछ ही वक्त बाद एक्ट्रेस का नाम एक्टर और डांसर राघव जुयाल के साथ जुड़ा। दोनों एक साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आ गए थे और कई वेकेशन भी साथ में गुजारीं। बीते दो सालों में दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी, न तो ये पब्लिक गैदरिंग में साथ दिखते और न ही सोशल मीडिया पर, लेकिन अब दोनों एक साथ नजर भी आए और वो रोमांटिक अंदाज में। राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी और उनकी अपकमिंग फिल्म की प्रमोशनल पार्टी में दोनों साथ नजर आए। हाथों में हाथ डाले दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे। इसे देखने के बाद फैंस यही मान रहे हैं कि इनकी डेटिंग रूमर्स पर आधिकारिक मुहर अब लग गई है और सारे कयास सच्चे थे। 

पार्टी में शहनाज ने दिया राघव का साथ

राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन के एक वीडियो ने एक बार फिर शहनाज गिल के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है। शहनाज मुंबई में राघव की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं, जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग भी मौजूद थे। पार्टी के दौरान और पार्टी के बाद इस जोड़ी के क्यूट लव मोमेंट्स ने ऑनलाइन फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया। सामने आए एक वीडियो में शहनाज गिल केक कटिंग के दौरान राघव के साथ दिखीं, राघव उनका हाथ थामकर उन्हें केक कटिंग के लिए लेकर आए। इसके अलावा वो उनके साथ कई गेस्ट से मिलती भी दिखीं।

राघव की गोद में बैठी दिखीं शहनाज गिल

इसके बाद एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेलिब्रेशन के बाद दोनों एक साथ वेन्यू से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान राघव जुयाल का हाथ थामे पैपराजी के सामने शर्माते हुए शहनाज गिल बाहर आती हैं। भारी भीड़ के बीच राघव जुयाल उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखते हैं और फिर दोनों कार की ओर जाते हैं। इसी पल का एक और वीडियो आया जिसमें आप देख सकते हैं कि दोनों एक ही कार में सवार होते हैं। राघव जुयाल की कार में ही शहनाज बैठती हैं और वो भी उनकी गोद में, भीड़ के बीच से खींच कर एक्टर उन्हें अपनी गोद में बैठाते हैं।

फैंस का रिएक्शन

दोनों को साथ देखकर फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा है। एक ओर फैंस जहां दोनों की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिनका कहना है कि आखिरकार शहनाज गिल ने मूव ऑन कर ही लिया। वैसे ज्यादातर लोगों को दोनों की जोड़ी भा गई है। एक शख्स ने लिखा, 'आखिरकार लव बर्ड्स सामने आ ही गए।' एक और यूजर ने लिखा, 'प्यार छिपाए छिपता नहीं, दोनों के बीच का प्यार सामने आ ही गया, हाथों में हाथ डाले कितने प्यारे लग रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है शहनाज अब सिद्धार्थ को भूल कर मूव ऑन कर ली है।' एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज को अच्छा लड़का मिल गया है।'

कैसे शुरू हुई अफेयर की चर्चा?

बता दें, शहनाज गिल और राघव जुयाल के प्यार की चर्चाएं 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इतना ही नहीं दोनों उत्तराखंड में साथ वेकेशन मनाने गए थे। दोनों ने एक ही जगह से ट्रेकिंग की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके अलावा दोनों मुंबई के आस-पास के इलाकों में भी वेकेशन मनाने गए थे, जिसकी झलकियां भी सामने आई थीं, जिसे देखने के बाद फैंस ने पकड़ लिया था कि दोनों एक ही लोकेशन पर हैं। फिर भी दोनों हमेशा चुप्पी साधे रहे। हाल ही में जब राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ऐलान हुआ और एक्टर ने अपनी को-स्टार निहारिका एनएम के साथ तस्वीरें पोस्ट की तो सबसे पहले रिएक्ट करने वालों में शहनाज गिल ही थीं, जिन्होंने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया था।

ये भी पढ़ें: इमोशंस में उलझी कोर्ट रूम ड्रामा, अक्षय खन्ना के तेवर ने बचाई लाज, नहीं चला सनी देओल का हुकुम का इक्का | Ikka Review

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन