1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

 Published : Sep 20, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 03:37 pm IST

‘बिग बॉस 9’ से अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद प्रिंय नरुला टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Prince Narula
Prince Narula

प्रिंस से जब पूछा गया कि 'बढ़ो बहू' के अलावा वह क्या-क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "मैं शो 'अभी प्यार तूने क्या किया' के सीजन-9 को होस्ट कर रहा हूं। इसके बाद मैं टेलीविजन शो 'रोडीस एक्स 4' में जज की भूमिका निभाऊंगा। इसके अलावा मैं बहुत जल्दी एक पंजाबी फिल्म करने वाला हूं।"

आकर्षक व्यक्तित्व वाले प्रिंस केवल कद-काठी से ही नहीं, बल्कि हुनर से भी काफी धनी हैं। वह मॉडलिंग, अभिनय, कार्यक्रमों का संचालन, गायिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना कद ऊंचा कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन