1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

 Published : Sep 20, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 03:37 pm IST

‘बिग बॉस 9’ से अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद प्रिंय नरुला टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Prince Narula
Prince Narula

प्रिंस बताते हैं, "मुझे संगीत से काफी लगाव है। मेरे पिता को छोड़कर मेरा पूरा परिवार गाता है। मैं अभिनय करने के साथ-साथ अपनी गायिकी पर भी ध्यान दे रहा हूं। मेरे जल्द ही कई गाने (ट्रैक) आने वाले हैं, और मुझे उम्मीद है कि लोगों को काफी पसंद आएंगे।"

धारावाहिक 'बढ़ो बहू' में प्रिंस एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। इनमें उनके साथ रिताशा राठौड़ हैं। धारावाहिक में अपने किरदार के बारे में प्रिंस बताते हैं, "मैं इस शो में लकी सिंह अहलावत का किरदार निभा रहा हूं, जो एक पहलवान है। वह कैटरीना कैफ के सपने देखता है। वह अपने बाबूजी का कहना मानता है लेकिन असल जिंदगी में उसे कैटरीना नहीं, बल्कि काफी हट्टी-कट्टी कोमल उर्फ बढ़ो मिलती है। यहीं से कहानी में नया मोड़ आता है।" यह धारावाहिक 12 सितंबर से एंड टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन