नई दिल्ली: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में हर साल किसी न किसी के अफेयर की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार जो खबर आई वो वाकई चौंकाने वाली थी, कहा जा रहा था कि शो के प्रतियोगी विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा गे कपल हैं, और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बिग बॉस के प्रतियोगी प्रियांक शर्मा पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो गए, प्रियांक ने विकास को बचाने के लिए आकाश ददलानी को धक्का दे दिया था, बिग बॉस के घर में हाथापाई करने की इजाजत नहीं है इसलिए बिग बॉस ने प्रियांक को घर से बार जाने का रास्ता दिखा दिया। प्रियांक और विकास के कपल होने की खबर पहले से ही उड़ रही थीं, लेकिन जिस तरह प्रियांक ने विकास के लिए आकाश को धक्का मारा, लोगों को इस अफवाह में सच्चाई नजर आने लगी।
बिग बॉस के घर से वापस आ चुके प्रियांक ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में इन सारी बातों को अफवाह बताया है, जब इस बारे में प्रियांक से पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा- ‘मैं विकास की जगह हिना या बेनाफ्शा को डेट करना चाहूंगा। लगता है मैं बहुत डिमांड में हूं। लेकिन सीरियसली बताऊं तो यह पूरी तरह से बकवास और फालतू बातें हैं। कृपया! इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।’
प्रियांक फिलहाल बिग बॉस से बाहर हो चुके हैं, उम्मीद की जा रही है कि वो वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर शो में दोबारा एंट्री ले सकते हैं।
Latest Bollywood News