1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद पहली बार फेसबुक पर लाइव आए प्रियांक शर्मा, देखिए वीडियो

बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद पहली बार फेसबुक पर लाइव आए प्रियांक शर्मा, देखिए वीडियो

 Published : Oct 12, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 07:49 pm IST

प्रियांक के फैन उनके बाहर निकलने से काफी दुखी हैं, वो उम्मीद कर रहे थे कि प्रियांक जल्द से जल्द बिग बॉस में लौट आए।

priyank sharma bigg boss- India TV Hindi
priyank sharma bigg boss

 

नई दिल्ली: बिग बॉस के घर से प्रियांक शर्मा निकल चुके हैं, कयास लगाए जा रहे थे कि वो इस दोबारा घर में एंट्री लेंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं और उन्हें लोनावला से वापस मुंबई बुला लिया गया। मुंबई आकर वो सबसे पहले कलर्स के फेसबुक पेज पर लाइव आए, और पहली बार अपने दिल की बात कही। बता दें प्रियांक के फैन उनके बाहर निकलने से काफी दुखी हैं, वो उम्मीद कर रहे थे कि प्रियांक जल्द से जल्द बिग बॉस में लौट आए, लेकिन फिलहाल वो वापसी नहीं कर रहे हैं।

जब प्रियांक से लाइव चैट के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने सोचा था कि वो सबसे पहले शो से बाहर जाएंगे, इस पर प्रियांक ने कहा- ‘’बिल्कुल भी नहीं, मैं ऐसा क्यों सोचूंगा, जब मैं घर में घुसा तभी मैं सोच रहा था, मैं अंत तक इस शो में रहूंगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।‘’

प्रियांक से पूछा गया कि क्या बिग बॉस के घर में सच्ची दोस्ती पॉसिबल है? इस पर प्रियांक ने कहा- हां हो सकती है, लेकिन सब गेम के लिए होता है।

प्रियांक से यह भी पूछा गया कि उनके हिसाब से बिग बॉस कौन जीतेगा- इस पर उन्होंने कहा, ‘’अभी शो को दस दिन भी नहीं हुए हैं, मैं 5 ही दिन वहां रहा हूं, तो इतनी जल्दी मैं कैसे कुछ कह सकता हूं। अभी इसमें वक्त है।‘’

प्रियांक ने सलमान खान पर भी बात की- कहा उन्होंने मुझपर गुस्सा किया था, लेकिन सबसे ज्यादा सपोर्ट भी वही करते हैं।

प्रियाकं से जब पूछा गया कि बिग बॉस में उनका पसंदीदा सदस्य कौन है, इस पर प्रियांक ने कहा- 4 लोगों को छोड़कर सभी पसंद हैं। प्रियांक ने जिन चार लोगों का नाम लिया वो हैं- अर्शी, शिल्पा, पुनीश और आकाश। प्रियांक ने कहा इनके अलावा सभी पसंद हैं।

प्रियांक से यह भी पूछा गया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी तो वो किसे वॉर्न करेंगे? इस पर मुस्कुराते हुए प्रियांक ने कहा- मैं लोगों को निगेटिविटी से बचने को कहूंगा।

प्रियांक ने काफी सारी बातें की, और फिलहाल सभी को शुभकामनाएं दी हैं, और सावधान रहने की चेतावनी दी है। प्रियांक ने यह भी कहा- ज्यादा इमोशनल होने की जरूरत नहीं है, जैसे मैं हो गया था और मैंने आकाश को धक्का दे दिया।

साथ ही आकाश ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है, जो उनके एविक्ट होने के बाद भी लगातार उनका सपोर्ट कर रहे थे। प्रियांक के सभी फैंस चाहते हैं कि वो जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ शो में वापस आ जाए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन